Picsart 22 12 20 00 23 46 724 scaled 1

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी सुर्खियों में हैं। आलिया और रणबीर बेटी ‘राहा’ के पैरेंट्स बने हैं। इसी 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सबको हैरान कर दिया था। इस दौरान कपूर खानदान अपने घर में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी करने लगा।

कपूर फैमिली ने रणबीर और आलिया को खास अंदाज में बधाई दी। रणबीर कपूर के ताऊ करीना-करिश्मा के पिता रणधीर कपूर एक अलग अंदाज में बधाई दी।

रणधीर कपूर का रिएक्शन

अभिनेता रणधीर कपूर अपने भतीजे पिता बनने पर खास अंदाज में बधाई दी है। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नए मेहमान आने की खुशी को जाहिर करते हुए कहा ‘मैं बहुत खुश हूं, ये बहुत बड़ी खुशखबरी है’। फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ऋषि कपूर के बड़े भाई हैं।

आलिया-रणबीर की शादी के दौरान रणधीर कपूर की कई फोटोज सामने आई थी। अभिनेता रणधीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। हालांकि अपने परिवार के लोगों की तरह उन्हें सफलता नहीं मिली।

सोशल मीडिया पर दी थी आलिया भट्ट ने गुडन्यूज

बता दें कि अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचाने के दो महीने बाद सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की थी। वहीं उनकी खुशखबरी को सुनकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, आलिया ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

Rate this post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *